-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ई-पंजीकरण और निजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी, नौवें दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 जून 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके में देने के साथ में मानकीकृत मूल्य सूची ,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23 जून 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके में देने के साथ में मानकीकृत मूल्य सूची , किरायनामे/ पट्टे विलेखों को ऑनलाइन डिजिटल स्टांपिंग के माध्यम से करने तथा निबंधन मित्र योजना को आगमी समय में लागू करने के विरोध में अधिवक्ता,दस्तावेज़ लेखक, स्टाम्प वेंडर्स, टाइपिस्ट सभी ने रजिस्टरी कार्यालय में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया | इस दौरान लगातार नवमे दिन भी रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका |सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि एवं सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया इस अवसर पर दि बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने उन्हें माननीय ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप न्याय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग के मंत्री जी से वार्ता कर उपरोक्त आदेशों को वापस कराने की मांग रखी जिसपर मंत्री प्रतिनिधि और सुभासपा के जिलाध्यक्ष के द्वारा माननीय ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से उपरोक्त समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पट्टा विलेखों के पूर्णतः ऑनलाइन और डिजिटल स्टांपिंग व्यवस्था और निबंधक मित्र व्यवस्था लागू करने के सरकार के निर्णय को वापस लेने के लिये उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से संसद और विधानसभा में उनकी आवाज उठाने का अनुरोध किया | बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ई पंजीकरण व्यवस्था के विरुद्ध पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता एक हैं और जब तक सरकार उपरोक्त आदेशों को वापस नहीं लेती तब तक हम लोग धरने पर रहेंगे। इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, आजम, अंजार हुसैन,अजय बंसल, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी.पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना,प्रदीप सिन्हा "बबली" अनुज विश्नोई "नीटू" पंकज शर्मा ,विश्वास गुम्बर, अभिनव भट्ट,अजय पाल, राघव गुप्ता, शाइस्ता परवीन अंशिका रस्तोगी, योगेन्द्र सिंह,तरुण उपाध्याय,प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर, उस्मान, रिजवान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर एसोसिएशन से नितिन रस्तौगी,हरिराम सहित बड़ी संख्या में स्टांप वेंडर कातिब एसोसिएशन से कातिब प्रदीप कुमार रस्तोगी अध्यक्ष कातिब एसोसिएशन नदीमुद्दीन,कातिब महासचिव विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा, फुरकान अहमद, विवेक मिश्रा, आजम, अंशु, सलीम खाँ आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने भी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखको, स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट सभी को को अपना व अपनी पार्टी का समर्थन दिया और कहा कि इस काले कानून के खिलाफ वह उनके साथ है जहां भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह उनके साथ खड़े नजर आयेंगे | वह अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों,स्टांप वेंडरों,नक्शा नबीशो व टाइपिस्टों की समस्या से अवगत कराएंगे और शीघ्र उनके माध्यम से उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे| जहां पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के महासचिव कपिल गुप्ता और पदाधिकारियों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में ई - पंजीकरण व्यवस्था व रजिस्ट्री कार्यालय के समस्त कार्यों के प्राइवेट फ्रेंजाइजी को देने और मानकीकृत मूल्य सूची, 12 माह तक के किरायानामा /
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
