-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 97 से माफीनामा, 407 वाहनों के कटे चालान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने सघन जांच की। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूमने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अनावश्यक रूप से स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 97 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 407 वाहनों का चालान किया गया। गंभीर अनियमितता मिलने पर 20 वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, पीछा करने, अभद्र टिप्पणी करने या छात्राओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन मजनू के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
