Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में NH-28 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, लग्जरी बस और ट्रक की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन लोगो की हुई मौत 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 01:05:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 01:05:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह NH-28 पर लबनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह NH-28 पर लबनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही एक लग्जरी बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल में मौत होने की सूचना है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को सरकारी 108 और 102 एंबुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News