Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 01:33:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:33:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को मेहदावल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को मेहदावल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार, मेहदावल थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 सितंबर 2026 को थाने में तहरीर दी थी। इसमें गगननई राव निवासी राजकुमार पुत्र कोमल निषाद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 392/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपराध से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई तेज की गई। इसी क्रम में आठ अक्तूबर को पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय भेजा गया आरोपी  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।  इनकी रही भूमिका  कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News