-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स, जरूरी दस्तावेज और लूटी गई नकदी बरामद की है पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब के नशे में आदेश मिश्रा की गला दबाकर हत्या की थी। युवक के पर्स में नकदी देखकर दोनों ने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। घटना 15 मई को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने आज आरोपियों को गिरफ्तार किया है अब जानिए पूरा मामला। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मुड़िया चेतराम गांव के रहने वाले आकाश मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पिता आदेश मिश्रा 14 मई को फतेहगंज पश्चिमी स्थित चिराग पैलेस में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे परिजनों ने काफी तलाश की, जिसके बाद 15 मई को ग्राम मढ़ौली के पास नहर किनारे उनका शव बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सोनू कश्यप और शहंशाह के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी बढ़ाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी स्थित खंडहर पड़े मकानों के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कश्यप पुत्र बनवारी लाल निवासी बल्लिया फरीदापुर रामचरन थाना फतेहगंज पश्चिमी और शहंशाह पुत्र शराफत खान निवासी नगरिया सादात थाना मीरगंज के रूप में हुई है। पर्स में नकदी देख बनाई लूट और हत्या की योजना गांव लौटते समय रास्ते में उनकी मुलाकात आदेश मिश्रा से हुई, जो शराब के नशे में थे और उनके माथे पर चोट लगी थी। तीनों पहले एक डॉक्टर के पास गए, जहां आदेश मिश्रा की पट्टी कराई गई। इसके बाद वे शराब पीने के लिए मढ़ौली पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि शराब खरीदने के दौरान आदेश मिश्रा ने जब पर्स निकाला तो उसमें रखी नकदी देखकर उनकी नीयत बदल गई। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें ज्यादा शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के बाद पर्स और नकदी लेकर भागे। हत्या के बाद दोनों आरोपी आदेश मिश्रा का पर्स और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंडहर मकानों के पास से दोनों आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब पीने के आदी हैं। 15 मई की सुबह मीरगंज अंडरपास पर दोनों की मुलाकात हुई थी।
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
