-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर भी सेक्टर बीटा-1 की 60 मीटर सड़क की रंगाई-पुताई नहीं हुई, टेंडर के बावजूद लापरवाही पर RWA ने उठाए सवाल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग डिवीजन-5 की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सेक्टर बीटा-1 की 60 मीटर रोड पर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के शुभ अवसर पर भी रंगाई-पुताई का कार्य नहीं कराया गया,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग डिवीजन-5 की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सेक्टर बीटा-1 की 60 मीटर रोड पर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के शुभ अवसर पर भी रंगाई-पुताई का कार्य नहीं कराया गया, जबकि इस कार्य का सिविल टेंडर पहले से ही हो चुका था। आश्चर्य की बात यह है कि टेंडर होने के बावजूद संबंधित गुड गुड ठेकेदार द्वारा समय रहते सड़क की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा नहीं किया गया। इससे प्राधिकरण के अधिकारियों की मॉनिटरिंग और ठेकेदार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। दीपावली के अवसर पर शहर की सड़कों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थलों को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की अपेक्षा रहती है, लेकिन सेक्टर बीटा-1 की 60 मीटर रोड सेक्टर बीटा वन विश्व भारती स्कूल से लेकर रियान स्कूल तक अनदेखी से स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। RWA की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए, संबंधित ठेकेदार से जवाब मांगा जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही कार्य में देरी के कारणों की जांच कराकर जल्द से जल्द रंगाई-पुताई का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।
उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी
