-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गांवों में पंचायत सहायक देंगे आधार सेवाएं, लखनऊ में मिला विशेष प्रशिक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलयू करते हुए पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय विशेष
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलयू करते हुए पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत सहायकों को आधार ऑपरेटर के रूप में तैयार करना था, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए दूर-दराज़ न जाना पड़े। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधार सेवाओं के संचालन, डेटा सुरक्षा, सत्यापन प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया और उन्हें आधार सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मानकों की जानकारी दी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। पंचायत सहायकों के आधार ऑपरेटर बनने से ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी आधार आधारित सेवाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगा।
कार्यक्रम में यूआईडीएआई (UIDAI) लखनऊ की विशेषज्ञ टीम ने बरेली और बदायूं जनपद के 50-50, कुल 100 पंचायत सहायकों को आधार नामांकन, अपडेट, संचालन की प्रक्रिया तथा अधिकृत आधार ऑपरेटर बनने से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
