Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बारावफात को लेकर दुधारा थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/08/2026 03:40:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/08/2026 03:40:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आगामी पवित्र त्योहार बारावफात को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को थाना दुधारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आगामी पवित्र त्योहार बारावफात को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को थाना दुधारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के निर्देशन में हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और ग्राम प्रधानों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारावफात का त्योहार परंपरागत और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति से बचा जाए।

पुलिस की ओर से बताया गया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जुलूस और अन्य धार्मिक आयोजनों के निर्धारित मार्ग और समय का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वाली, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट और संदेश साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वे बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय रहते सूचना मिलने पर किसी भी स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक और थाना दुधारा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


Featured News