-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: विजयपुर में बसपा का समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विजयपुर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करना रहा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विजयपुर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम बसपा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। शिविर में मुख्य अतिथि मोहित आनंद, जियालाल अहिरवार, दिलीप बौद्ध, मनीष कतरोलिया और भीम सिंह पहाड़िया सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्योपुर जिला अध्यक्ष गंगाधर जाटव ने की। धारा सिंह कुशवाह सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश: इथेनॉल उद्योग का मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता जांची
उत्तर प्रदेश: 15-20 साल से बंद सीतापुर आई हॉस्पिटल के फिर खुलने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना की एक किस्त से बनेगा माता शीतला का नया मंदिर, महिलाओं ने लिया संकल्प
राजस्थान: सांगानेर में गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, पुलिस ने गोवंश को हिंगोनिया गौशाला पहुंचाया
उत्तर प्रदेश: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में वायरल मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
