-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बारावफात को लेकर दुधारा थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी पवित्र त्यौहार बारावफात (दिनांक 26.08.2026) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दुधारा परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी पवित्र त्यौहार बारावफात (दिनांक 26.08.2026) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दुधारा परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप कुमार मीना, जनपद संतकबीर नगर के आदेशानुसार तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय खलीलाबाद के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महोदय थाना दुधारा श्री अमित कुमार कुशवाहा द्वारा की गई। बैठक के मुख्य बिंदु एवं दिशा-निर्देश: शांति एवं सद्भाव: थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने सभी संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्यौहार को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासनिक सहयोग: प्रशासन द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जुलूस और आयोजनों के निर्धारित मार्गों व समय का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर निगरानी: सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक संदेश साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सक्रिय सहभागिता: ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। इस दौरान क्षेत्र के तमाम सम्मानित संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं थाना दुधारा के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने जनपद में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग
राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
