Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, महुली पुलिस ने नाथनगर चौराहे से दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/08/2026 12:53:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:53:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महुली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महुली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नाथनगर चौराहे से पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चार अगस्त को पीड़िता की ओर से थाना महुली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 321/2026 के तहत धारा 376(1), 352, 504, 506, 323 भादवि तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। साक्ष्य संकलन एवं विवेचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20 अगस्त को वांछित अभियुक्त गुलाब उर्फ सच्चिदानन्द पुत्र मुन्नी लाल, निवासी गायघाट, थाना महुली को नाथनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार और कांस्टेबल अमन मिश्रा शामिल रहे। संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महुली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नाथनगर चौराहे से पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, चार अगस्त को पीड़िता की ओर से थाना महुली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 321/2026 के तहत धारा 376(1), 352, 504, 506, 323 भादवि तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। साक्ष्य संकलन एवं विवेचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20 अगस्त को वांछित अभियुक्त गुलाब उर्फ सच्चिदानन्द पुत्र मुन्नी लाल, निवासी गायघाट, थाना महुली को नाथनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार और कांस्टेबल अमन मिश्रा शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह

मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन

उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग

राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश: विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील


Featured News