Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/08/2026 12:56:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:56:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक एवं प्रगतिशील दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति मानते हुए उनके सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही, लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी विकास और देश को आधुनिक बनाने की दिशा में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार एवं आदर्श आज भी युवाओं और देशवासियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में वीरेंद्र सिंह तोमर, विष्णु सिंह तोमर, भूपेंद्र सिंह तोमर जिला सचिव  हरीश हिंडोलिया ,अजय झा ,रविंद्र सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, हीरा सिंह तोमर, पवन गांगिल, अरबाज पठान, पतिराम  सिंह लोधी ,जय प्रताप सिंह तोमर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस पोरसा, आदि कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह

मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन

उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग

राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश: विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील


Featured News