Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/08/2026 12:55:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:55:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से उनकी शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे अपनी समस्या के संबंध में हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी मिल सके। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता और उत्तरदायी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह

मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन

उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग

राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश: विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील


Featured News