Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेरठ SSP पर किसान नेताओं से मारपीट का आरोप, SOG में यातना के दावे; कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Anas , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/08/2026 01:37:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Anas ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/08/2026 01:37:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर किसान नेताओं ने सत्ता और वर्दी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं का दावा है कि दलित नेता मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी को SSP कार्यालय बुलाया गया,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर किसान नेताओं ने सत्ता और वर्दी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं का दावा है कि दलित नेता मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी को SSP कार्यालय बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि SSP अविनाश पांडेय ने दोनों नेताओं को अपने चैंबर में बुलाकर गालियां दीं और दरवाजा बंद कर करीब डेढ़ घंटे तक उनके साथ मारपीट की इतना ही नहीं दिग्विजय भाटी ने SSP पर जूता मारकर आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों को जिले की SOG के हवाले कर दिया गया। SOG में भी दोनों नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने उनके पैर बांधकर उल्टा लटकाया गया और तलवों, कमर तथा पीठ पर लाठी-डंडों से पिटाई की गई और चोली के पीछे क्या है वाला गाना गाकर दोनों से डांस भी कराया । 

दिग्विजय भाटी के सामने आए फोटो में आंख के आसपास सूजन और शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। दोनों नेताओं का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ गंभीर ज्यादती की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और हिरासत में कथित यातना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी बीच तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय को मेरठ से हटाकर DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि SSP कार्यालय और SOG परिसर के CCTV फुटेज सुरक्षित हैं या नहीं? दोनों नेताओं का मेडिकल परीक्षण कब और किस स्तर पर कराया गया? और क्या कथित मारपीट व हिरासत में यातना के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी?फिलहाल इन गंभीर आरोपों पर संबंधित पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

अतुल प्रधान सपा विधायक मेरठ,दिग्विजय भाटी, किसान नेता , मोहित गौतम, दलित नेता 
वहीं इस मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने आज शुक्रवार को पीड़ित किसान नेता दिग्विजय के साथ अपने आवास पर प्रेस वार्ता की । प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय भाटी फुट -फूट कर रो पड़े । वो अपने साथ हुई बर्बरता को याद कर डर से सहम गए । किसान नेता अब दोषी पुलिसकर्मियों सहित एसएसपी अविनाश पांडेय पर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है । सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वो इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे ।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह

मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन

उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग

राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश: विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मिड-डे मील


Featured News