Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में महाकाल के विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/08/2026 03:39:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/08/2026 03:39:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में सावन माह के चौथे सोमवार से पहले शुक्रवार की शाम स्टेशन रोड स्थित दर्शन रोडवेज चौकी के पास महाकाल के विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में सावन माह के चौथे सोमवार से पहले शुक्रवार की शाम स्टेशन रोड स्थित दर्शन रोडवेज चौकी के पास महाकाल के विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान और महानगर अध्यक्ष गिरीश बडोला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। भंडारे के शुभारंभ के दौरान पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग भंडारे में पहुंचने लगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए पूरी, सब्जी, खीर और हलवा सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। लोगों ने महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे, जिससे आयोजन स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को सेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश मिलता है। वहीं महानगर अध्यक्ष गिरीश बडोला ने आयोजकों और सहयोगियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा से यह भंडारा आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप लेगा। आयोजन समिति ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, सहयोगियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।


Featured News