Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जिला न्यायालय मुरैना में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, 254 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 22/08/2026 11:49:51 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:49:51 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना माननीय उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा प्रस्तावित एडवायजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शुक्रवार को जिला न्यायालय मुरैना में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अभिभाषकगण के लिए मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना माननीय उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा प्रस्तावित एडवायजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शुक्रवार को जिला न्यायालय मुरैना में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अभिभाषकगण के लिए मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान ने किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्ता, कोर्ट मैनेजर, अभियोजन अधिकारी तथा न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। मुख्य चिकित्सक, अधिकारी मुरैना द्वारा शिविर के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई। इसमें मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संतोष यादव, डॉ. भूपेन्द्र शर्मा, डॉ. रामहरी शर्मा, डॉ. सोम भदौरिया, डॉ. निशांक गुप्ता सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दीं। 

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान ने स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शरीर ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और निरोगी काया सफल जीवन का आधार है। शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्त जांच, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉइड, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी भी बनाई गई। इसके साथ ही 70 वर्ष की आयु वाले अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।  


 मेगा हेल्थ कैम्प में लगभग 254 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस आयोजन के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तावित एडवायजरी फ्रेमवर्क के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करने की पहल की गई।


Featured News