-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में डीएम ने की NCORD समिति की बैठक, नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी, मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की जांच तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश 1,भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी एवं आबकारी विभाग को आपसी समन्वय के साथ निगरानी एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 2.मेडिकल स्टोरों की होगी सघन जांच: जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच के साथ आवश्यकतानुसार सैंपलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लग सके। 3.सूचना तंत्र होगा मजबूत: मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। 4.अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
मध्य प्रदेश: इथेनॉल उद्योग का मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता जांची
उत्तर प्रदेश: 15-20 साल से बंद सीतापुर आई हॉस्पिटल के फिर खुलने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना की एक किस्त से बनेगा माता शीतला का नया मंदिर, महिलाओं ने लिया संकल्प
राजस्थान: सांगानेर में गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, पुलिस ने गोवंश को हिंगोनिया गौशाला पहुंचाया
उत्तर प्रदेश: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में वायरल मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
