-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-45 में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ किया घाटों का निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व के मद्देनजर सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जी हां, इस वक्त हम मौजूद हैं नोएडा के सेक्टर-45 में, जहां छठ महापर्व को लेकर घाटों की तैयारियां की जा रही हैं।
विस्तार

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा घाटों पर सुचारू आवागमन की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि छठ महापर्व में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। फिलहाल सेक्टर-45 में छठ पूजा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।