Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मिले संतोष यादव ‘सनी’, बोले- ‘जुल्म की भी एक हद होती है’

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 05:11:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 05:11:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी संतोष यादव ‘सनी’ ने जिला कारागार खलीलाबाद पहुंचकर जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी संतोष यादव ‘सनी’ ने जिला कारागार खलीलाबाद पहुंचकर जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव, धर्मेंद्र यादव, अशोक यादव और जितेंद्र यादव से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बताया गया कि पुलिस ने विश्वकेतु यादव समेत चार लोगों को एक युवक के कथित अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसके बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल में मुलाकात के बाद संतोष यादव ‘सनी’ ने कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सनी ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रताड़ना बताया। हालांकि, यह उनका आरोप है।

संतोष यादव ‘सनी’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके मान-सम्मान तथा स्वाभिमान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पार्टी स्तर पर कानूनी और राजनीतिक मदद की जाएगी। सनी ने दावा किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता और मौजूदा घटनाक्रम का असर आगे दिखाई देगा। इसी दौरान उन्होंने कहा, “जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको।”

मुलाकात के दौरान सनी ने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने का संदेश देते हुए ‘जय भीम, जय समाजवाद, जय संविधान’ का नारा भी लगाया। यह घटनाक्रम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमों और पुलिस कार्रवाई को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सामने आया है।


Featured News