Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Tarun Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 30/05/2026 12:33:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Tarun Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 30/05/2026 12:33:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बनवारीपुर बनवारीपुर गांव से 21 मई 2026 को लापता हुए युवक गोपाल की हत्या का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बनवारीपुर बनवारीपुर गांव से 21 मई 2026 को लापता हुए युवक गोपाल की हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन बाद उसका शव रोही गांव के एक सुनसान खंडहर मकान से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों उमेश, नरेश और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल को आरोपी युवक अक्सर हुक्का पिलाने के लिए अपने साथ रखते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोपाल की दादी ने आरोपियों को फटकार लगा दी थी। बताया जा रहा है कि इसी अपमान को आरोपियों ने गंभीरता से लेते हुए बदले की भावना में हत्या की साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गोपाल को बहला-फुसला कर सुनसान खंडहर मकान में बुलाया। वहां हुक्के के माध्यम से उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोप है कि आरोपियों ने उसका सिर दीवार पर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को खंडहर में ही छोड़ दिया गया। परिजनों ने इस हत्या को अत्यंत क्रूर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और गांव में भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।


Featured News