Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बच्चों के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 30/05/2026 06:14:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/05/2026 06:14:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर वाणी चेस क्लब के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा शतरंज प्रतिभा वाणी जैन एक बार फिर बच्चों के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही हैं।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर वाणी चेस क्लब के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा शतरंज प्रतिभा वाणी जैन एक बार फिर बच्चों के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही हैं। इस सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल को जयश्री ज्वेलर्स प्रा. लि. का विशेष सहयोग प्राप्त है, जो समय-समय पर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहा है। यह निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर 1 जून 2026 से प्रारंभ होगा, जिसका आयोजन जयश्री ज्वेलर्स परिसर, मध्यम मार्ग, मानसरोवर, जयपुर में प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक किया जाएगा।

वाणी जैन ने बताया कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता, तार्किक सोच, धैर्य, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे खेल के साथ-साथ जीवन में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस शिविर में फिडे इंस्ट्रक्टर एवं फिडे आर्बिटर विक्रम सिंह, एडवोकेट पियूष शर्मा तथा दीपक राव जैसे अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को शतरंज की मूलभूत तकनीकों से लेकर प्रतियोगी स्तर की रणनीतियों तक की जानकारी दी जाएगी।

जयश्री ज्वेलर्स प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था हमेशा से प्रतिभा विकास और समाजहित के कार्यों में सक्रिय रही है। बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु आयोजित इस शिविर से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का पंजीकरण करवाकर इस अवसर का लाभ उठाएं।