Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी व वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह किया आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 30/05/2026 05:44:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 30/05/2026 05:44:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा द्वारा विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा द्वारा विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा और महामंत्री महेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम और नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि युवा पत्रकारों को वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। पत्रकारिता निष्पक्ष होने के साथ जनपक्षधर भी होनी चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनें। उन्होंने पत्रकारों से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पत्रकार तेज प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता 200 साल का गौरवशाली सफर पूरा कर रही है। बदलते समय में निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा आज भी इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। पत्रकार हरि नारायण शुक्ला ने स्वावलंबन और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. मिश्रा ने पत्रकारिता को वंचित वर्गों के हितों से जोड़ने की बात कही।

11 वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

समारोह में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। सम्मानित होने वालों में कैलाश नाथ वर्मा, विजय बहादुर तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह जिंदल, चंदा नारायण, शोभ नाथ पाण्डेय, मानिक राम वर्मा, केश नाथ पाण्डेय, राज कुमार मिश्रा, मथुरा प्रसाद मिश्रा और यज्ञ नारायण तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन इरफान मोइन ने किया। इस मौके पर संजीव यादव, राकेश चौहान, हनीफ सिद्दीकी, पंकज सिन्हा, संदीप अवस्थी, राहुल तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, श्याम त्रिपाठी, ओमचंद शर्मा, लखन लाल, श्याम प्रकाश, सचिन रस्तोगी, मणिकांत, बजरंगी पांडे, राजन कुशवाहा, बजरंग त्रिपाठी, वरुण यादव, आर सी पाण्डेय, उमेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा,दिवाकर तिवारी, भरतराज सिंह, गनी मोहम्मद, हरिश्चन्द गुप्ता, केदार नाथ वर्मा, कमलेश पटेल, विजय बिहारी विश्वकर्मा, राजू मौर्य, मनोज वर्मा, अनवारूल हसन, अशफाक अहमद सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।