Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गरीब परिवार की दो बेटियों के विवाह में श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 08/07/2026 03:44:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 08/07/2026 03:44:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए तहसील खुर्जा के ग्राम दोस्तपुर दादूपुर निवासी ओमपाल सिंह की दो पुत्रियों कृष्णा और मोनिका के विवाह अवसर पर गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए तहसील खुर्जा के ग्राम दोस्तपुर दादूपुर निवासी ओमपाल सिंह की दो पुत्रियों कृष्णा और मोनिका के विवाह अवसर पर गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। ट्रस्ट की ओर से नवविवाहितों के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए जरूरतमंद परिवार को सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि संस्था शिक्षा, चिकित्सा, निःशुल्क शीतल जल सेवा, शीतकाल में कंबल एवं स्वेटर वितरण, कन्या विवाह सहयोग तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार सक्रिय है। जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता 'कांटे वाले' ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है और सेवा, सहयोग तथा सद्भाव की भावना से ही एक संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी ने बताया कि निजी पारिवारिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद ट्रस्ट के संस्थापक ने इस सेवा कार्य को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में कर्नल जयराज शर्मा, एडवोकेट ममता अग्रवाल, बाबा जयप्रकाश सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उत्तर रेलवे को भेंट कीं 6 व्हीलचेयर, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रेलवे को भेंट कीं छह व्हीलचेयर, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा

उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस


Featured News