-
☰
उत्तर प्रदेश: ससुराल आए दामाद की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के का है। जहाँ बबीना के रहने वाले राहुल पाठक, पुत्र रामकुमार, अपनी ससुराल टोडी फतेहपुर साली की शादी में शामिल होने आया था। जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी साली की शादी समारोह में चिरगांव शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर से निकला था। शादी के बाद वह टोडी फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल पहुँचा, जहाँ उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल ऐसा कदम नहीं उठा सकता था और उसकी ससुराल में हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई