Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, पीवीआर मॉल चौराहे का नाम भामाशाह चौक रखने की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 18/07/2026 05:02:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 18/07/2026 05:02:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच (पंजी.) मुरादाबाद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को महापौर को ज्ञापन सौंपकर कांठ रोड स्थित पीवीआर मॉल चौराहे का नाम राष्ट्रभक्त, दानवीर एवं महाराणा प्रताप के परम सहयोगी राजा भामाशाह के नाम पर भामाशाह चौक रखने तथा वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच (पंजी.) मुरादाबाद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को महापौर को ज्ञापन सौंपकर कांठ रोड स्थित पीवीआर मॉल चौराहे का नाम राष्ट्रभक्त, दानवीर एवं महाराणा प्रताप के परम सहयोगी राजा भामाशाह के नाम पर भामाशाह चौक रखने तथा वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि इस पहल से महान विभूतियों के योगदान को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा प्राप्त करेगी। ज्ञापन में कहा गया कि राजा भामाशाह भारतीय इतिहास के उन महान व्यक्तित्वों में शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रहित, त्याग, दानशीलता और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज भी समाज में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। संगठन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का नामकरण ऐसे महापुरुषों के नाम पर किया जाना सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और ऐतिहासिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस अवसर पर वैश्य जागरूक मंच के महानगर आयाम प्रमुख अग्रिम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के महान विभूतियों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राजा भामाशाह का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि राजा भामाशाह केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपने सर्वस्व का त्याग कर राष्ट्रधर्म और स्वाभिमान की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यदि मुरादाबाद में उनके नाम पर "भामाशाह चौक" का निर्माण और उनकी प्रतिमा की स्थापना होती है, तो यह शहर की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक बनेगा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि कांठ रोड स्थित पीवीआर मॉल चौराहे का नाम तत्काल प्रभाव से "भामाशाह चौक" घोषित किया जाए तथा वहां राजा भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाए। संगठन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम से इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अनुज गुप्ता (एड.), महानगर महामंत्री केतन गोयल, गौरव गुप्ता (एड.), महानगर कोषाध्यक्ष एवं आयाम प्रमुख अग्रिम गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वासु गुप्ता, प्राकुल गुप्ता, अनिल कुमार रस्तोगी, प्रवीण गुप्ता, अमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विनीत गुप्ता, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल, राकेश गर्ग, कपिल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रोहन गर्ग, गिरीश गर्ग, राकेश सिंघल, शिव कुमार सिंघल, विशेष अग्रवाल, सुमित सिंघल, मयंक रस्तोगी, राजीव शाह, निमित जायसवाल, नीरज कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Featured News