-
☰
उत्तर प्रदेश: कचहरी के पास महिला ने टेम्पो चालक पर जेवर व नकदी चोरी का लगाया आरोप, सड़क पर हंगामा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कचहरी के पास एक महिला ने सरेआम टेम्पो चालक पर जेवर और नकदी पार करने का आरोप जड़ दिया। आरोप लगते ही सड़क पर ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कचहरी के पास एक महिला ने सरेआम टेम्पो चालक पर जेवर और नकदी पार करने का आरोप जड़ दिया। आरोप लगते ही सड़क पर ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते-देखते भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। कैंट क्षेत्र के ग्राम डूबरा नवीनगर निवासी नीरज पत्नी गुड्डू के मुताबिक वह दोपहर करीब 12 बजे खरसेनी कन्नौजिया इंटर कॉलेज से टेम्पो में सवार होकर गांव लौट रही थीं। उनके पर्स में आधा तोला सोने की नथनी, सोने की बेसर, करीब 250 रुपये का चांदी का गुच्छा और 500 रुपये नकद रखे थे। महिला का कहना है कि रास्ते में फतेहगंज से कुछ सवारियां बैठीं और कचहरी पर उतर गईं। जब वह खुद उतरीं और किराया देने के लिए पर्स खोला तो जेवर और 500 रुपये गायब थे। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। सड़क पर भिड़ंत, भीड़ जुटी महिला ने मौके पर ही चालक को घेर लिया और चोरी का आरोप लगा दिया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि राहगीर रुक गए। कुछ लोग महिला के समर्थन में खड़े हो गए तो कुछ तमाशबीन बने रहे। इसी बीच मौका देखकर चालक वहां से निकल गया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई