-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: क़रीब दो वर्ष से लापता युवक को धनघटा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: क़रीब दो वर्ष से लापता युवक को धनघटा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद युवक के घर लौटने से परिजनों में राहत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने भाई के 20 सितंबर 2024 से लापता होने के संबंध में थाना धनघटा में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 587/2024 पंजीकृत कर युवक की तलाश शुरू की थी। मामले में उपनिरीक्षक नंदू गौतम ने तकनीकी माध्यमों से लापता युवक की तलाश शुरू की। प्रयास के दौरान युवक की लोकेशन बिहार के पटना में मिली। लोकेशन के आधार पर उपनिरीक्षक नंदू गौतम हमराही कांस्टेबल रवि चौरसिया के साथ बिहार पहुंचे और 18 सितंबर 2026 को पटना से युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को थाना धनघटा लेकर पहुंची। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इनकी रही अहम भूमिका युवक को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नंदू गौतम और कांस्टेबल रवि चौरसिया शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: गणेश विसर्जन के दौरान सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशा टूटा
उत्तर प्रदेश: पकड़ी बाजार में गणेश महोत्सव की धूम, बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान' के तहत 79 दिव्यांग छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश: घर लौट रहे 11वीं के छात्र की बीच चौराहे पर बेल्ट से पिटाई
उत्तर प्रदेश: समय पर वेतन और जीईएम पोर्टल से जोड़ने की मांग को लेकर पंप ऑपरेटरों की बैठक
