Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली शीशगढ़ कोचिंग जा रही छात्रा मुस्कान पिकअप के नीचे दबकर मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 28/02/2026 03:57:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 28/02/2026 03:57:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है जानकारी के अनुसार, लालू नंगला निवासी मुस्कान (16) शनिवार सुबह लगभग 8:15 बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। ग्राम बंजरिया के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप (UP 26AT 3025) के चालक ने नियंत्रण खो दिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 

अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे जा रही मुस्कान के ऊपर पलट गई। छात्रा पिकअप के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है। गांव और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। 


Featured News