-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन
- Photo by : Social Media
संक्षेप
उत्तराखंड: विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई गंगोलीहाट स्थानीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा द्वादश (12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई गंगोलीहाट स्थानीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा द्वादश (12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 68 विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया, बोर्ड परीक्षाओं के लिए मिला मार्गदर्शन, समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक श्रीमान सुरेश जोशी जी एवं प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर जोशी जी ने सभी 68 छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इनकी रही मुख्य उपस्थिति कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्री बहादुर सिंह बुंगला जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर:पंकज पन्त जी (रसायन विज्ञान प्रवक्ता) महिपाल मेहरा जी (अनुशासन प्रमुख आचार्य) सहित विद्यालय के अन्य आचार्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और विद्यालय की यादों को साझा किया।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई