-
☰
No image found.
पश्चिम बंगाल: तूफानगंज विवेकानंद विद्यालय में दो मंत्रियों का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा विकास की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तूफानगंज विवेकानंद विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तूफानगंज विवेकानंद विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मालती रावा राय तथा कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के वन मंत्री मनोज कुमार उरांव शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर दोनों मंत्रियों का प्रधानाचार्य, शिक्षकों, प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद दोनों मंत्रियों ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विद्यालय की एक विकास परियोजना के लिए स्वीकृत निधि का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए समारोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. विक्रमजीत साहा ने विद्यालय की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में दोनों मंत्रियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता हैं तथा विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
