-
☰
No image found.
Alleged Sexual Scandal: पैसों के विवाद से खुले काले कारनामे, प्रेम जाल में फसाकर आरोपी करता था ब्लैकमेल
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ आरोपी पर नाबालिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विस्तार
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ आरोपी पर नाबालिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी सहित चार युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। आपत्तिजनक वीडियो का खुलासा पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किराए के कमरे में कई लड़कियों का यौन शोषण किया और कम से कम 100 वीडियो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो को बाद में सोशल मीडिया और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैलाया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी अयान अहमद उर्फ मोहम्मद अयाज(19) के अलावा तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इन वीडियो को वायरल करने में शामिल थे। फ़िलहाल चारों आरोपियों को 21 अप्रैल तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दोस्त को देता था 500 रुपए आरोपी लड़कियों को प्रेम के जाल में फसाकर उनका योन शोषण करता था। आरोपी अयान जिस फ्लैट में लड़कियों को लेके जाता था। उसके लिए वह हर बार अपने एक दोस्त को 500 रुपये देता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस फ्लैट के मालिक और आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई टेलीग्राम चैनलों को बंद करवाया गया हैं, जहां पीड़ित नाबालिको के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए जा रहे थे। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में अन्य पीड़िताएं भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है या जिन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हो। यदि ऐसा पाया जाता है, तो आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी। राज का हुआ पर्दाफाश बताया जा रहा है कि इस पुरे मामले का खुलासा एक पैसे के विवाद को लेकर हुआ। आरोपी अयान अहमद और उसके दोस्त उजर खान के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उजर खान ने बदला लेने के लिए सारी आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया और अपने दोस्तों को भी भेज दिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और अयान के समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में और लोगो की भागेदारी की भी आशंका हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी और भी आरोपी सामने आ सकते हैं। पुलिस का दावा हैं की दो अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। साथ ही, पुलिस ने पीड़िताओं से अपील की है कि वे आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही वीडियो शेयर करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
टेलीग्राम से हटाए गए वीडियो
Murder Attempt: उधार का विवाद बना खौफनाक हत्या कांड, युवक की जान लेने की कोशिश
Attempt Rape Of Minor Girl: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Delhi Crime: तड़के मुठभेड़, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर हुए गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई चालू
UP Crime News: सरेराह वकील की गोली मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
