Contact for Advertisement 9650503773


UP Crime News: सरेराह वकील की गोली मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

- Photo by : social media

शुभी/उत्तर प्रदेश   Published by: , शुभी/उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 11/04/2026 01:37:24 pm Share:
  • शुभी/उत्तर प्रदेश
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/04/2026 01:37:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कतवारूपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह आज सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और दिनदहाड़े गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक से पहुंचे थे। एक आरोपी बाइक से उतरा और वकील के करीब जाकर गोली चला दी, जबकि दूसरा आरोपी बाइक पर ही उसका इंतजार करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक राजीव सिंह वर्तमान में थाना विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव के सरपंच भी थे। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पहले से मौके पर घात लगाकर बैठा था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं वकीलों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।