-
☰
No image found.
Delhi Crime News: पार्किंग विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रशाशन अब भी आरोपी की तलाश में
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: प्रीत विहार के एक इलाके से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर आरोपी गौरव शर्मा ने पंकज नमक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
दिल्ली: प्रीत विहार के एक इलाके से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर आरोपी गौरव शर्मा ने पंकज नमक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस अभी तलाश कर रही हैं। जानिए पूरा मामला। आखिर क्या था हत्या के पीछे का सच दरअसल प्रीत विहार के एक माकन में पंकज नैयर का भाई पारस का रहता था। इसी माकन के एक कमरे में मृतक गौरव भी रहा करता था। दोनों के बीच रोज़ाना पार्किंग को लेकर कहासुनी होती रहती थी। अक्सर दोनों छोटी-छोटी बातों को लेकर तीखी बहस होती थी। लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की पारस ने आपने भाई पंकज को बुला लिया। पंकज के आते ही झगड़े ने और भयानक रूप ले लिया और इतना भयानक रूप लिया की गौरव ने पंकज पर गोली चला दी। गोली सीधे पंकज के सीने में जाकर लगी। जिसके तुरंत बाद पंकज को मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है की दोनों पक्षों के बिच पार्किंग को लेकर कहासुनी हुआ था। जिसके दौरान पारस ने आपने भाई को दो बार फ़ोन कर के बुलाया। जिसकी घटना के बाद मौत हो चुकी है। पुलिस को पारस की दो पीसीआर कॉल भी मिली. पहली कॉल 2:22 बजे और दूसरी 2:26 बजे मिली, दोनों ही फायरिंग की घटना और झगड़े के बारे में हैं। घटना की पूरी जानकारी मृतक द्वारा पुलिस को दी गई। जिसमे पुलिस स्टेशन प्रीत विहार में सेक्शन 103(1)/115(2)/3(5) BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को जल्द से जल्द ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। दरअसल आरोपी के पास एक बीएमडब्ल्यू और एक फॉरच्यूनर है, जो वह किराए पे रखता था। हलाकि आरोपी के पास सिर्फ एक पार्किंग की जगह है। जिसमे उसकी बीएमडब्ल्यू कड़ी रहती थी। जबकि फॉरच्यूनर खड़ी करने को लेकर देर रात झगड़ा हुआ. इसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हलाकि पुलिस सभी CCTV की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
Murder Crime News : घर में घुसकर हमलावरों ने की महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल
Amravati Viral Video Case: पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Punjab Crime News: पुलिस की अभियुक्त कार्रवाई, 4 आरोपियों समेत भारी मात्रा में ड्रग्स किया गया बरामद
Maharashtra Crime News: घर में ज़बरदस्ती घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, आरोपी मौके से फरार
