Contact for Advertisement 9650503773


Attack on Constable: हेड कॉन्स्टेबल को कार से कुचलने का किया प्रयास, SUV से हुआ था हमला 

- Photo by : social media

शुभि दिल्ली  Published by: , शुभि दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 12:43:17 pm Share:
  • शुभि दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 12:43:17 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली से एक चौकादेने वाला मामला सामने आया है जहाँ देश की राजधानी में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे हेड कॉन्स्टेबल को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया है।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली से एक चौकादेने वाला मामला सामने आया है जहाँ देश की राजधानी में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे हेड कॉन्स्टेबल को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिसकर्मी ने कार की जांच करने की कोशिश की तो आरोपी उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये घटना नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के मंदिर मार्ग इलाके की है, जहाँ नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी को संदिग्ध हालत में खड़ी एक एसयूवी के ड्राइवर ने उसके रोकने पर भागने की कोशिश की और पीछा कर रहे पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी।

सड़क पर मौजूद अज्ञात कार 

बताया जा रहा हैं की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र को समय पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी हैं। पुलिस ने उनके बयान पर 14 अप्रैल को केस दर्ज किया। पुलिस की जांच के  अनुसार महेंद्र 13 अप्रैल की रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नाइट पट्रोलिंग ड्यूटी पर था। उनके साथ कॉन्स्टेबल दीपेश भी अलग बाइक पर इलाके में पट्रोलिंग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार रात करीब 11 बजे जब महेंद्र हनुमान मंदिर से वंदे मातरम् रोड होते हुए आशाराम बापू आश्रम के पास पहुंचे, तो उन्होंने एक काले रंग की महिंद्रा XUV700 कार सड़क पर संदिग्ध तरीके से खड़ी हुई देखी।

पुलिस को देख घबरा गया आरोपी 

हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ने ड्राइवर से पूछताछ के लिए कार की खिड़की पर आवाज दी, लेकिन पुलिस की वर्दी देखकर ड्राइवर घबरा गया और तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर धौला कुआं की ओर भाग निकला। मामला गड़बड़ लगने पर महेंद्र ने तुरंत अपनी सरकारी बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान कॉन्स्टेबल दीपेश भी मौके पर पहुंच गए और कार का पीछा करने लगे। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद जब आरोपी ड्राइवर शंकर चौक के पास रेड लाइट पर पहुंचा, तो उसने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी को रिवर्स करना शुरू कर दिया।

आरोपी हुआ फरार 

पुलिस के अनुसार जैसे ही हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र उसके पास पहुंचे और गाड़ी भगाने के बारे में पूछा, ड्राइवर ने खिड़की खोलते ही अचानक अपनी गाड़ी तेजी से भागा दी और पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क के किनारे फुटपाथ से टकराकर गिर गई और महेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई हैं। घटना में बाइक भी गंभीर रूप से डैमेज हो गई हैं। घटना के बाद कॉन्स्टेबल दीपेश ने पीछा किया, लेकिन आरोपी ड्राइवर तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र का बयान ले लिया गया हैं और मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस अज्ञात आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही हैं।