-
☰
No image found.
Rajasthan Crime News: पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने ,जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़-छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर से पुलिस की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ गर्भवती महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी जो की अपनी इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद मध्य प्रदेश गया था। वो अब पुलिस की गिरफ्त में है।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर से पुलिस की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ गर्भवती महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी जो की अपनी इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद मध्य प्रदेश गया था। वो अब पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन जांच के बाद राज को लेकर चौकाने वाले खुलासे भी सामने आए है। जिसमे उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। जानिए पूरा मामला। जानिए कैसे हुई गिरफ़्तारी जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदत से के रूट मैप तैयार किया था। जिसमे उसे उसके मध्यप्रदेश जाने की बात सामने आई थी। लेकिन आरोपी ने खुद ही डकैती मामले में मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जांच में आरोपी का नाम राहुल उर्फ राज भी सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर मध्य प्रदेश पहुंची है, जहां उन स्थानों की जांच पड़ताल की जा रही है, जहां वह वारदात के बाद छिपता रहा। पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने आरोपी राज ने एक संदिग्ध वेबसाइट की जरिए से पाकिस्तान में संपर्क कर हथियार खरीदने के लिए बात की थी। हथियारों की रकम 3 लाख रुपए भी तय हो चुकी थी। लेकिन बाद में उसने बातचीत बंद कर दी और यह सौदा कैंसिल कर दिया। हलाकि पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है की उसकी पाकिस्तान के किन लोगों से बात हुई थी। आखिर किसने की आरोपी की मदद पुलिस को जानकारी मिली है की आरोप ने फरारी के दौरान कई ठिकाने भी बदले थे। लेकिन पुलिस के अनुसार बिना किसी स्थानीय स्तर मदद के इतने दिनों तक पुलिस से चुप पाना नामुमकिन है। इसलिए पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है की आरोपी की किन-किन लोगों ने पुलिस से छुपने में मदद की थी। साथ ही टीम उसके संपर्क में रहे लोगों के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा भी खंगाल रही है।पुलिस की मानें तो मध्य प्रदेश में चल रही इस पड़ताल का मुख्य उद्देश्य न केवल आरोपी के नेटवर्क को उजागर करना है, बल्कि अदालत में पेश की जाने वाली चार्जशीट में ठोस और साबुत देना है। पुलिस के अनुसार मौके पर मिलने वाला हर साबुत मामले की जांच को और मजबूत करेगा, जिससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। हलाकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
Delhi Crime News: पार्किंग विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रशाशन अब भी आरोपी की तलाश में
Amravati Viral Video Case: पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Punjab Crime News: पुलिस की अभियुक्त कार्रवाई, 4 आरोपियों समेत भारी मात्रा में ड्रग्स किया गया बरामद
Maharashtra Crime News: घर में ज़बरदस्ती घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, आरोपी मौके से फरार
Delhi Crime News: दिल्ली में चल रहा था खुलेआम नकली इंजन ऑयल का धंधा, 700 लीटर ऑयल हुआ ज़ब्त
