-
☰
No image found.
Rape of a Minor Girl: जेल से छूटे दुष्कर्म के 52 वर्षीय आरोपी ने 10 साल की मासूम के साथ की गीहोनी हरकत
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: भारत में आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है, आप रोज रेप और हत्या की खबरें पढ़ते या देखते होंगे।
विस्तार
महाराष्ट्र: भारत में आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है, आप रोज रेप और हत्या की खबरें पढ़ते या देखते होंगे। हालांकि आज तक किसी भी रेप के आरोपी को सजा नहीं मिली है। महाराष्ट्र से ऐसी ही एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक युवक जिसने 10 साल पहले एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया और जेल चला गया, जिसके बाहर आते ही युवक ने फिर से मासूम को अपना शिकार बनाया। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना महाराष्ट्र के पुणे के बारामती शहर की है, जहां एक 52 साल के आरोपी ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक ने मासूम को चॉकलेट खिलाने का लालच दिया था। मासूम चॉकलेट खाने के बहाने से उसके साथ चली गई। 52 साल के आरोपी ने मौका देखते ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसको डराया की अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो उसको जान से मार देगा। घटना के बाद मासूम काफी डर गई, लेकिन उसने इस घटना इसकी जानकरी परिजनों की दी, जिसके बाद परिजन तुरंत मासूम को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस को इस घटना की जानकरी दी। 10 साल से रेप मामले में काट रहा था सजा आरोपी आरोपी ने साल 2009 में भी 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसको 10 साल की जेल हुई थी। हवस से भरे आरोपी ने जेल से बाहर आते ही फिर से 10 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। 10 साल की सजा काटने के बाद भी युवक को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस मामले में पुलिस ने अब अपनी जांच को और भी तेज कर दिया है। घटने के बाद आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे एसटी स्टैंड (ST Stand) इलाके से घेराबंदी कर उसको दबोच लिया। अस्पताल में मासूम का इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। क्या कभी किसी आरोपी को रेप मामले में कड़ी सजा दी जाएगी। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मासूम के साथ किया दुष्कर्म
Delhi Crime: ग्रेटर कैलाश में हिट एंड रन के केस में आरोपी हुए गिरफ्तार, बाइक सवार की गई जान
UP Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Delhi Crime News: दिल्ली में 6 आरोपी गिरफ्तार, मशहूर ब्रांड के नाम पर बेचते थे नकली दवा
Delhi News: लक्ष्मी नगर में बेटे ने पिता से लूटे 10 लाख, 121 कैमरों की मदद से पुलिस ने खंगाला आरोपी
Delhi Crime: द्वारका में नवीन खाती गैंग का शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद
