-
☰
No image found.
Delhi Crime News: दिल्ली में चल रहा था खुलेआम नकली इंजन ऑयल का धंधा, 700 लीटर ऑयल हुआ ज़ब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: गाज़ीपुर के एक इलाके से क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ नकली इंजन ऑयल बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया।
विस्तार
दिल्ली: गाज़ीपुर के एक इलाके से क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ नकली इंजन ऑयल बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली इंजन ऑयल बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़ क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए नकली इंजन ऑयल बनाने और बेचने वाले अवैध धंधा का हुआ पर्दाफाश। पुलिस ने मौके पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, प्रशासन ने तक़रीबन 700 लीटर नकली ऑयल अपनी गिरफ्त में लिया है। डीसीपी पंकज कुमार के द्वारा ये जानकारी क्राइम ब्रांच को दी गई। गाजीपुर के गढौली गांव में कुछ लोग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली इंजन ऑयल बना रहे थें। इसके बाद पुलिस टीम ने 16 अप्रैल को छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। भारी मात्रा में हुआ नकली इंजन ऑयल बरामद राकेश कुमार छाबड़ा और कुलदीप सिंह को नकली इंजन ऑयल बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली में रहकर नकली इंजन ऑयल बनाने और सप्लाई करने का काम किया करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28 कैन-प्रत्येक 20 लीटर और 140 बोतलों में भरा नकली इंजन ऑयल बरामद किया। इसके अलावा 550 से ज्यादा खाली बोतलें, स्टीकर, कूपन, सीलिंग मशीन, ड्रम, फनल, फिल्टर और अन्य संसाधन भी बरामद किए हैं। प्रसिद्ध कंपनियों के स्टीकर लगाकर देते थे जनता को धोखा Castrol, Yamaha, Hero और Bajaj जैसे बड़े ब्रांड के नाम का स्टीकर लगाकर भारी मात्रा में नकली इंजन ऑयल तैयार किया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्ते तेल में प्रसिद्ध कंपनियों के नाम का स्टीकर लगाकर उसे बाजार में बेचा जाता था। राकेश छाबड़ा नामक आरोपी जो की इस अवैध धंधे का मालिक बताया जा रहा है, वो पहले कुरुक्षेत्र में कपड़ों का कारोबार किया करता था। लेकिन कोरोना कल में उसका काम ठप पड़ गया। इसी के बाद से उसने दिल्ली में अपना ये अवैध धंधा शुरू किया। हलाकि पुलिस अभी इस इस मामले की जांच कर रही है।
Delhi Crime News: पार्किंग विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रशाशन अब भी आरोपी की तलाश में
Amravati Viral Video Case: पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Punjab Crime News: पुलिस की अभियुक्त कार्रवाई, 4 आरोपियों समेत भारी मात्रा में ड्रग्स किया गया बरामद
Maharashtra Crime News: घर में ज़बरदस्ती घुसकर महिला के साथ की बदसलूकी, आरोपी मौके से फरार
