-
☰
No image found.
Job dispute: मैनेजर ने फांसी लगा कर की खुद खुशी, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-76 में रहने वाले अमेरिकन एक्सप्रेस के मैनेजर ने फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली है।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ सेक्टर-76 में रहने वाले अमेरिकन एक्सप्रेस के मैनेजर ने फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली है। शुरुआती जांच में पत्नी से नौकरी को लेकर विवाद सामने आया है। हलांकि अभी भी मौत की वजह पूरी तरीके से साफ़ नहीं है। जानिए पूरा मामला पिरामिड सोसाइटी से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक की पहचान 33 साल के ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई हैं। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। मृतक अमेरिकन एक्सप्रेस में मैनेजर के पद में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में अकेले रहा करता था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस मामले के पीछे की वजह घरेलू विवाद है। जानकारी के मुताबिक ऋषभ ने चार महीने पहले इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी किया करते थे। ऋषभ दीक्षित और उसकी पत्नी के अलग-अलग शहर में नौकरी करने के कारण आपसी मतभेद बढ़ने लगे थे और ऋषभ की मौत से पहले भी दोनों के बीच नौकरी को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल ऋषभ नौकरी छोड़कर अपनी पत्नी के पास जाना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी इस बात को लेकर सहमत नहीं थी। इसी बात के चलते दोनों के बीच पिछली रात बहुत कहासुनी हुई थी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि ऋषभ ने अपनी पत्नी से बात करना बंद कर दिया। बंद दरवाज़ा खुलते ही खौफनाक मंज़र आया सामने ऋषभ के फ़ोन न उठाने पर उसकी पत्नी को उसकी चिंता होने लगी और उसने बिलकुल देरी न करते हुए मुंबई से गुरुग्राम पहुंची। ऋषभ के किराए के कमरे में पहुंचने के बाद जब उसने दरवाज़ा पर कई बार दस्तक दी लेकिन अंदर से कोई जवाब न आने पर वे परेशान हो गई और मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाज़ा तोड़ दिया। दरवाज़ा खुलते ही अंदर का मंजर देख कर उसके होश उड़ गए। उसने देखा की ऋषभ फंदे से लटका हुआ हैं। यह देखते ही उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह अभी भी अज्ञात है मौके से पुलिस को सुसाइड नोट जैसा भी कुछ नहीं मिला। जिससे मौत की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए है। इस सब के बावजूद ऋषभ की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। हलांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
