-
☰
No image found.
Delhi Crime: ग्रेटर कैलाश में हिट एंड रन के केस में आरोपी हुए गिरफ्तार, बाइक सवार की गई जान
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। जिसमें कार सवार ने एक बाइक सवार लड़के को अपनी कार से रौंदया था। घटना घटने के बाद आरोपी मौकाए वारदात से फरार हो गया।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। जिसमें कार सवार ने एक बाइक सवार लड़के को अपनी कार से रौंदया था। घटना घटने के बाद आरोपी मौकाए वारदात से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया की कार में अरोपी की माँ भी मौजूद थी, जिसके बाद आरोपी की माँ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया हैं। शुरुआती जांच में सामने आया हैं की ये घटना साउथ डिस्ट्रिक्ट के ग्रेटर कैलाश-1 में 31 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे घटी, जिसमें एक तेज रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मरकर उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम सुरेंद्र दास बताया जा रहा हैं। सूत्रों के हिसाब से पता चला हैं की घटना के वक्त सुरेंद्र दास मालिक के कहने पर मार्किट से ब्रेड और पनीर लेने भेजा था। डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक सामने हुए इस हादसे की सुचना पीसीआर कॉल के जरिए उनतक पहुंची थी। पुलिस को सुचना मिलते ही वे मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुड़ गए। मामले की जांच करते वक्त उन्हें पता चला की एक 19 वर्ष के कार सवार लड़के ने बाइक सवार शख्स को टक्कर मारकर, मौके से फरार हो गया। परिजनों से पूछ्ताछ करने पर सामने आया की मृतक बाइक सवार जमरूदपुर में किराए पर अपने परिवार समेत रहता था और बड़ी कोठी में कुक काम करता था। पुलिस की आरोपी के साथ पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और घबरा कर वह मौके से फरार हो गया। यह भी पता चला हैं की अपना गुनाह छुपाने के लिए गाड़ी को छुपाने और उसकी मरम्मत करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार की मालकिन आरोपी की माँ निहारिका चड्डा पर साबुत छुपाने और आरोपी को बचाने के आरोप लगे हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी हैं।
Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या
