-
☰
No image found.
Delhi News: लक्ष्मी नगर में बेटे ने पिता से लूटे 10 लाख, 121 कैमरों की मदद से पुलिस ने खंगाला आरोपी
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: कलयुग का विकराल रूप आया सामने, बेटे ने अपने ही पिता से बन्दुक की नोक पर हड़पे 10 लाख रुपए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए किया ज़मीन-आसमान एक। 121 कैमरे खंगाल कर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार।
विस्तार
दिल्ली: कलयुग का विकराल रूप आया सामने, बेटे ने अपने ही पिता से बन्दुक की नोक पर हड़पे 10 लाख रुपए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए किया ज़मीन-आसमान एक। 121 कैमरे खंगाल कर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार। शिकायत करता का बेटा ही था गुनेहगार। घटना क्रम मे तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस की गिरफ़्त मे आते ही जप्त किया लूटी गयी सारी रकम और वारदात पर इस्तेमाल की गयी स्कूटी भी बरामद की गयी है। डीसीपी राजीव कुमार के मुताबिक ,31 मार्च को पीसीआर के जरिये सूचना मिली की 3 बदमाशो ने चेहरे ढ़ककर फायरिंग कर 10 लाख रुपए लुटे। इंस्पेक्टर राजेश झा की देख रेख मे SI रोहित सागर,कांस्टेबल मनोज,रहीश,वासिम ने जांच शुरू की। जांच मे सामने आया की वारदात पर रचा सारा षड्यंत्र शिकायतकर्ता के बेटे तवलीन का था। आरोपी की पुष्टी करने के लिए पुलिस टीम ने तकनी निगरानी शुरू की, वारदात कि जगह के कैमरे की जांच करी गयी जिसमें आरोपी की लोकेशन का पता चला। 121 वे कैमरे के जरिये आरोपी की शकल दिखाई दी गई जिसमें एक आरोपी ने सास लेने के लिया अपने मुँह पर ढका कपडा हटाया जिससे आरोपी की शकल पहचान मे आयी। शकल की पहचान कर दिल्ली पुलिस ने आरोपियो को धर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ के बात एक चौका देने वाली बात सामने आयी की पुरी वारदात को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का बेटा तवलीन था। जिसकी उम्र २० साल बतायी जा रही है। लूटी हुई सारी रकम अरोपी की दादी के घर से बरामद हुई। पूछताछ मैं आरोपी ने बताया की उसने अपने पिता को डराने के लिए डकैती की। आरोपियों पर सशस्त्र डकैती का आरोप लगाया गया है। पुलिस अभी भी जांच पड़ताल पर जुडी हुई है। पुलिस ने ज़मीनी ख़ुफिया जानकारी कि मदद से आरोपियों को बुधवार को अपनी गिरफ़त में लिया।
Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या
