Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Crime News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को परिजनों ने किया कैद, आरोपी हुआ मौके से फरार

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Published by: , शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 01:50:34 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 01:50:34 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से एक चौकादेने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां यौन उत्पीड़न के मामले में की जा रही एक सामान्य पूछताछ कथित तौर पर एक सोची-समझी घरेलू साजिश में बदल गई। 

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से एक चौकादेने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां यौन उत्पीड़न के मामले में की जा रही एक सामान्य पूछताछ कथित तौर पर एक सोची-समझी घरेलू साजिश में बदल गई। इस घटना के चलते आरोपी मौके से फरार हो गया। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल यह घटना 8 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल आरोपी के घर गए थे, जहाँ एक रेप और जबरन वसूली के मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से चकमा देकर फरार हो गया हैं। पुलिस जब पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची, तो परिजनों ने शुरुआत में सहयोग और दोस्ताना व्यवहार दिखाया, लेकिन बाद में अचानक चालाकी से पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी आरोपी के चार मंजिला घर में पूछताछ के लिए गए थे। उसी दौरान घर के अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया, जिससे दोनों पुलिसकर्मी फंस गए। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी अपने परिवार की मदद से घर की ऊपरी मंजिल की तरफ गया और खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर भाग निकला। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से गायब हो चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार ने उसे बीमारी का बहाना बनाकर घर पर ही पूछताछ कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिनमें से आरोपी के परिवार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए दोषी ठहराया जा रहा हैं। आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।