-
☰
Kanpur: कानपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बीते 36 घन्टे में 29 सेमी. बढ़ा गंगा का जलस्तर, शुक्लागंज में घुसा बाढ़ का पानी
कानपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बीते 36 घन्टे में 29 सेमी. बढ़ा गंगा का जलस्तर, शुक्लागंज में घुसा बाढ़ का पानी - Photo by : ncr samachar
विस्तार
पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। जिसके चलते कानपुर में 20 दिन बाद बाढ़ का ख़तरा फिर से मंडराने लगा है। गंगा नदी चेतावनी बिन्दु 113 मीटर को पार कर ख़तरे के निशान से 114 मीटर से भी ऊपर बह रही हैं। वहीं बुधवार को कानपुर से सटे शुक्लागंज में बाढ़ का पानी 7 मोहल्लों में घुस गया। मोहल्लों में करीब 1 फीट तक पानी बढ़ गया है। लोगों के आने-जाने के लिये नाव चल रही हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। हर घन्टे 1 सेमी. की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा बैराज पर बुधवार सुबह जलस्तर ख़तरे के निशान से 114 मीटर को पार कर 114.12 मीटर तक पहुँच गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह 10 बजे तक 12 सेमी. जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बीते 36 घन्टे की बात करें तो गंगा का जलस्तर 29 सेमी. तक बढ़ गया है। जिस तरीके से गंगा ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया है इससे साफ हो गया कि 2010 में आई बाढ़ फिर से कानपुर में आ सकती है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी इससे इनकार नहीं कर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं कानपुर के निचले इलाके चैनपुरवा में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे हालात तेज़ी से बिगड़ना शुरू हो गये हैं। वहीं घाटों पर भी फिर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। कानपुर गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिये गये हैं। कानपुर में जलस्तर में टेन के लिये भारी मात्रा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से 3 लाख 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं नरौरा डैम से 2 लाख 9 हजार और हरिद्वार से 2 लाख 10 हजार क्यूसेक मंगलवार को छोड़ा गया है। नरौरा और हरिद्वार से लगातार भारी मात्रा में पानी गंगा बैराज की तरफ छोड़ा जा रहा है। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो 17 सेमी. तक जलस्तर बढ़ गया है। शुक्लागंज में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खतरे के निशान 113 मीटर से 56 सेंटीमीटर दूर हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से शुक्लागंज के श्री नगर, रविदास नगर, इन्द्रा नगर, शक्ति नगर, मनोहर नगर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अलावा तटवर्ती इलाकों में कर्बला, हुसैन नगर, शाही नगर, सैयद कम्पॉण्ड, चम्पा पुरवा, तेजी पुरवा, मनसुख खेड़ा में बाढ़ का पानी 1 फीट तक चढ़ गया है। गंगा का जलस्तर बीते 1 हफ्ते से लगातार बढ़ रहा है। 9 अगस्त को जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा में पुराना कानपुर के सरयू पुरवा में 2 मकान गंगा में समा गये थे। इसको देखते हुये प्रशासन ने गाँवों को अलर्ट जारी कर दिया है। चैनपुरवा में गाँवों को खाली का नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं गंगा किनारे और घाट किनारे रह रहे लोगों को हटाया जाना शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली: दिल्ली में Cloud Seeding का असर शुरू, अब होगी जोरदार बारिश!
Delhi Artificial Rain Trial: दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पहला परीक्षण, अब बारिश का इंतजार
DELHI WEATHER: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Update: मौसम में बदलाव से चढ़ेगा पारा, दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट