Contact for Advertisement 9650503773

Delhi Weather Update: उमस भरी गर्मी से जल्द ही मिलेगी राहत,दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में बरसेंगे बादल 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली  Published by: , Date: 28/05/2025 01:00:35 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: ,
  • Date:
  • 28/05/2025 01:00:35 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: बीते दो तीन दिनो से उमस भरी गर्मी ने उत्तर भारत के सभी राज्यों का हाल बेहाल कर रखा है,पर अब इन राज्यों में के लोगो को इस उमस भरी गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में जिनमे हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तखण्ड के कुछ जिले शामिल है।

विस्तार

आने वाली 29 मई की शाम को कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ छिट पुट वर्षा होने का अनुमान है,इसके साथ ही तेज हवाओ के चलने का भी अनुमान है।  आने वाली 30,31 मई को पूरे एनसीआर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जिसका असर जून के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा। जून के पहले हफ्ते के बाद गर्मी एक बार फिर से सारे उत्तर भारत को अपने गिरफ्त में ले लेगी,लेकिन तब तक के लिए उत्तर भारत को इस चिलचिलाती गर्मी से निजात मिल जाएगी। दछिण पश्चिम मानसून दिल्ली में आमतौर पर जून के आखिरी हफ्ते तक पहुँचता है,पर इस बार मानसून भारत में  तय समय से पहले पहुँच चुका है तो इस आधार पर माना जा सकता है की मानसून सम्पूर्ण उत्तर भारत को जल्द ही शीतलता प्रदान करेगा।