Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: युवा नेतृत्व को नई दिशा: बृज किशोर बारी भारतीय बारी समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत,मिल रही बधाईयां 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/04/2026 02:24:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/04/2026 02:24:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तहसील क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण (सुरजी पुरवा) निवासी बृज किशोर बारी को भारतीय बारी समाज के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पत्र भारतीय बारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तहसील क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण (सुरजी पुरवा) निवासी बृज किशोर बारी को भारतीय बारी समाज के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पत्र भारतीय बारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार रावत बारी द्वारा किया गया है। बृज किशोर बारी, पुत्र मोहनलाल के इस दायित्व मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समाज के लोगों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.के. रावत बारी (प्रयागराज), प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी, पिछड़ा आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सत्येंद्र बारी उर्फ बिन्नू भैया (अंबेडकर नगर), अभिषेक बारी (लखनऊ), अमन बारी (बलरामपुर) तथा प्रदीप बारी (लखनऊ) सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृज किशोर बारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.के. रावत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप जी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज को संगठित कर उसे प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं से सहयोग की अपील की। बृज किशोर बारी ने समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने, स्वच्छता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग को समाज की प्राथमिकता बताया। उन्होंने अंत में कहा कि सामाजिक एकता ही सबसे बड़ी सेवा है।