-
☰
Axiom mission Shubhanshu Shukla Return: 18 दिनों के अंतरिछ प्रवास,और 22 घंटे से ज्यादा की यात्रा के बाद शुभांशू शुक्ला प्रशांत महासागर में शुभागमन
- Photo by : social media
संक्षेप
अंतरिछ: भारत के शुभांशू शुक्ला अपने 20 दिन अंतरिछ और 18 दिन अंतरिछ स्टेशन प्रवास के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आये हैं। शुभांशू शुक्ला का यान कल सोमवार को 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था।
विस्तार
अंतरिछ: भारत के शुभांशू शुक्ला अपने 20 दिन अंतरिछ और 18 दिन अंतरिछ स्टेशन प्रवास के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आये हैं। शुभांशू शुक्ला का यान कल सोमवार को 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था। शुभांशू शुक्ला का यान जब प्रशांत महासागर में उतरा और क्रू के अन्य सदस्य वापस आये तब देश में जान भावनाओ का सैलाब उमड़ पड़ा। लखनऊ में उनके माता पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उनके आखों में ख़ुशी के आंशू थे।
शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित घर वापसी के लिए आज उनके लखनऊ स्थित घर में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने बताया कि 'हम शुभांशु की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हमें अपने बेटे की वापसी का इंतजार है। हम उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हम सुबह मंदिर गए और भगवान हनुमान के दर्शन किए। हमने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। हमें गर्व है कि हमारा बेटे का नाम इतिहास में दर्ज हुआ।'