Contact for Advertisement 9650503773


Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के समर्थन में सिंगरौली से शुरू हुई भारत जोड़ो उप यात्रा आज पहुंचेगी रीवा

सिंगरौली से शुरू हुई भारत जोड़ो उप यात्रा

सिंगरौली से शुरू हुई भारत जोड़ो उप यात्रा - Photo by : Social Media

मध्य प्रदेश  Published by: Jeetendra Vishwakarma , Date: 09/11/2022 12:19:30 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Jeetendra Vishwakarma ,
  • Date:
  • 09/11/2022 12:19:30 pm
Share:

संक्षेप

देशभर में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस पार्टी अजय सिंह के नेतृत्व में सिंगरौली व सीधी जिले से इस यात्रा को गत 3 नवंबर को शुरू किया गया।

विस्तार

देशभर में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस पार्टी अजय सिंह के नेतृत्व में सिंगरौली व सीधी जिले से इस यात्रा को गत 3 नवंबर को शुरू किया गया। इसके बाद भारत जोड़ो उप यात्रा सिंगरौली जिले का भ्रमण करते हुए सीधी जिले को सौंपी गई। सीधी जिले मे भी य़ह यात्रा जगह जगह पहुंची, जहां कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी देशभर में लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है तथा भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और राज्य सरकार की अनेक नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है। 

8 नवंबर मंगलवार को भारत जोड़ों यात्रा सुबह 10 बजे चुरहट से शुरू होकर चुरहट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मोहनिया और बदवार के मध्य में बनाई गई टनल पहुंचेगी, जहां बदवार सोलर पावर प्लांट स्थित इस यात्रा को सीधी जिले के कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा रीवा जिले के नेताओं को दोपहर 3:00 बजे सौंप दिया जाएगा। यह यात्रा गुढ़ रीवा विधानसभा का भ्रमण करेगी, तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा को सतना के लिए रवाना कर दिया जाएगा और इस यात्रा को सतना के नेताओं को सौंपा जाएगा।इसी तरह से सतना के बाद पन्ना होते हुए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 25 नवंबर को आगर मालवा पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होगी। 

सीधी जिले से इस यात्रा को लेकर यात्रा प्रभारी राजेंद्र भदौरिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष चुरहट मोनिका गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, रामविलास पटेल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल रहेंगे। 

रीवा में भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा को लेकर क्या होगी रूपरेखा ?

रीवा जिले में भारत जोड़ों यात्रा 8, 9 और 10 नवंबर को बड़े ही भव्य अंदाज में देखने को मिलेगा। 

रूट कार्यक्रम

भारत जोड़ो यात्रा, जिला समन्वयक कविता पाण्डेय के मुताबिक यह यात्रा 8, नवंबर को 3 बजे बदवार सोलर पावर प्लांट के समीप पहुंचेगी, जहां सीधी जिले के यात्रा नायकों का रीवा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा। 

वहीं इस यात्रा को सीधी जिले द्वारा रीवा को सौंपा जायेगा। इसके बाद गुढ़ नगर पंचायत में सभा गांधी चौपाल का आयोजन और स्टार विवाह घर मे यात्रा का रात्रि विश्राम किया जायेगा। 9 नवंबर को सुबह ध्वज वंदन, के पाश्चात स्वल्पाहार एवं यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा, जहां भीठी में रामदयाल चौरसिया के नेतृत्व में गांधी चौपाल एवं स्वल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद चौडियार मोड मे गांधी चौपाल तथा ग्रामीण जनो द्वारा स्वागत अभिनन्दन एवं युग मैरिज गार्डन में रात्रि विश्राम व भोजन समेत गांधी चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

10 नवंबर को सुबह झंडा वंदन करते हुए तिरंगा गीत, व स्वल्पाहार के बाद यात्रा रीवा के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान चिराहुला मोड में कांग्रेस साथियों द्वारा स्वागत सत्कार किया जायेगा तथा गुढ चौराहे में भी कांग्रेस जन व आम जनों द्वारा बैंड बाजा ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया जायेगा और यात्रा में शामिल लोग यात्रा को बैजू धर्मशाला लेकर पहुंचेंगे, जहां स्वल्पाहार एवं गांधी चौपाल आयोजित होगा। तत्पश्चात गोडहर स्थिति शुक्ला विवाह घर में दोपहर का भोजन एवं गांधी चौपाल आयोजित होगा। इसके बाद यह यात्रा केमार सतना बॉर्डर में पहुंचकर लगातार तीन दिवसीय यात्रा कर रहे पद यात्रियों का साल श्रीफल से स्वागत एवं सतना जिले से पधारे पद यात्रियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए, भारत की आन बान और शान तिरंगा झंडा समेत भारत के संविधान को आगे ले जाने के लिए सतना जिले को सौंप दिया जायेगा, जहां से यह यात्रा पन्ना होते हुए आगर मालवा राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो जाएगी। 

इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा, जिला समन्वयक कविता पाण्डेय के अलावा कांग्रेस पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, महापौर अजय मिश्रा बाबा, कांग्रेस नेता कुंवर कपिध्वज सिंह (भैया साहब) कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा, बबीता साकेत, राजेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, दिनेश नारायण पिडिहा, महेन्द्र उपाध्याय, समेत बड़ी तादाद में अन्य कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। 

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024