Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बिहार के अमन राज ने FTII पुणे में हासिल की जगह, बहन अदिति पासवान का SRFTI कोलकाता में चयन; भाई-बहन ने बढ़ाया प्रदेश का मान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Raj Kumar Paswan , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 11:39:19 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Raj Kumar Paswan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 11:39:19 am
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार के युवाओं की प्रतिभा अब केवल पारंपरिक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, सिनेमा और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रही है। इसका उदाहरण नवादा के अमन राज हैं,

विस्तार

बिहार: बिहार के युवाओं की प्रतिभा अब केवल पारंपरिक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, सिनेमा और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रही है। इसका उदाहरण नवादा के अमन राज हैं, जिनका चयन पुणे स्थित प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में सिनेमाटोग्राफी विभाग के तीन वर्षीय मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। देशभर में उपलब्ध मात्र 11 सीटों में अपनी जगह बनाकर अमन राज ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इनमें अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर भी उनका चयन हुआ है। विशेष बात यह है कि हिंदी भाषी राज्यों से इस संस्थान में चयनित होने वाले वे पहले अभ्यर्थी बने हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को होटल द सेलिब्रेशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान अमन राज ने अपनी शैक्षणिक यात्रा, सिनेमाटोग्राफी के प्रति रुचि और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे सामान्यतः डॉक्टर, इंजीनियर और ब्यूरोक्रेट्स बनने की दिशा में अधिक प्रयास करते हैं, जबकि कला एवं रचनात्मक क्षेत्रों में जाने के प्रति उनकी रुचि अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। इसकी सबसे बड़ी वजह जानकारी का अभाव है। सरकार की ओर से इन क्षेत्रों में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन समुचित जानकारी नहीं होने के कारण युवा उनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने युवाओं से कला एवं सिनेमा के क्षेत्र में भी आगे आने की अपील की।

डॉक्यूमेंटरी से शुरू हुआ सिनेमाटोग्राफी का सफर अमन राज ने बताया कि कॉलेज के दौरान जब वे एक डॉक्यूमेंटरी पर काम कर रहे थे, तभी उनके मन में कैमरे की कार्यप्रणाली को जानने की उत्सुकता पैदा हुई। वे समझना चाहते थे कि कैमरा कैसे काम करता है, तस्वीरें कैसे बनती और प्रिंट होती हैं तथा इसके पीछे का तकनीकी तंत्र किस प्रकार कार्य करता है। इसके बाद उन्होंने सिनेमाटोग्राफी के बारे में पढ़ना, समझना और उसके इतिहास का अध्ययन करना शुरू किया। धीरे-धीरे कैमरा लेकर उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण किया और देश के अधिकांश हिस्सों में तस्वीरें खींचीं। इस दौरान उन्होंने कैमरे की तकनीक और उसके मैकेनिज्म को भी समझा।

उन्होंने कहा कि भारत में अनेक खूबसूरत स्थान हैं और यहां अनगिनत कहानियां छिपी हुई हैं, जिन्हें वे अपने कैमरे के माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इसी अनुभव ने उनके भीतर सिनेमाटोग्राफी के प्रति लगाव और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की उत्सुकता को मजबूत किया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका लुक अच्छा है, लेकिन वे पर्दे के सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर काम करना अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि इससे वे किसी भी विषय को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। हालांकि, भविष्य में पर्दे के सामने काम करने की संभावना से भी उन्होंने इनकार नहीं किया।
पिता के संघर्ष और परिवार के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय

अमन राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और उनके द्वारा दी गई स्वतंत्रता को देते हुए कहा कि उनके पिता ने काफी कठिनाइयों के बीच सभी भाई-बहनों को अच्छी शिक्षा दिलाई। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए बच्चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय उन्हें अपने-अपने क्षेत्र का निर्णय स्वयं लेने की स्वतंत्रता दी। इसी का परिणाम है कि आज परिवार के सभी भाई-बहन अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ पा रहे हैं। बहन अदिति पासवान का भी प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान SRFTI में चयन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन राज की बहन अदिति पासवान की उपलब्धि भी चर्चा का विषय रही। उनका चयन कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में तीन वर्षीय फिल्म विंग के प्रोड्यूसिंग फॉर फिल्म पाठ्यक्रम में हुआ है। वर्ष 2026 में उन्होंने संस्थान में अपनी पढ़ाई की शुरुआत की है।

अदिति पासवान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से हिंदी विषय में स्नातक (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), सिक्किम से डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी भी बेटा और बेटी के बीच भेदभाव नहीं किया। सभी भाई-बहनों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई। इसी कारण आज परिवार के सभी बच्चे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। अदिति ने कहा कि छोटे शहर में रहकर केवल छोटे सपने ही नहीं देखे जाते, बल्कि यहां रहकर भी बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अपनी मां से बिहार की संस्कृति और परंपराओं को समझने की प्रेरणा मिलने की बात कही। वे अपने अभिनय के माध्यम से बिहार की संस्कृति और यहां की कहानियों को प्रस्तुत करना पसंद करती हैं।

भावुक हुए पिता मनोहर पासवान, दोस्तों और शुभचिंतकों का जताया आभार

अपने बच्चों की उपलब्धियों पर पिता एवं जदयू के प्रदेश महासचिव तथा जिला बीस सूत्री सदस्य मनोहर पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी दुख और कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने बच्चों को अच्छे संस्थानों में पढ़ाया-लिखाया है। इस संघर्षपूर्ण सफर में उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने भी बुरे वक्त में पूरे परिवार का साथ दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से उनके पुत्र अमन राज एवं पुत्री अदिति पासवान ने यह सफलता हासिल की है।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनके सभी बच्चे काफी काबिल और होनहार हैं। शायद उन्होंने अपने किसी जन्म में कोई अच्छा कार्य किया होगा, जिसका फल उन्हें आज अपने बच्चों की प्रतिभा और सफलता के रूप में म