Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दीपावली अवकाश के बाद भांडेर मंडी में लौटी रौनक, 1 हजार क्विंटल धान की खरीदी से हुआ करीब 4 करोड़ का कारोबार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश:  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 10:32:22 am Share:
  • मध्य प्रदेश:
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 10:32:22 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कृषि उपजमंडी भांडेर में दीपावली के छह दिन (6-11 नवंबर) के लंबे अवकाश के बाद गुरुवार से पुनः कामकाज आरंभ हो गया। सुबह करीब दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक यहां प्रांगण में हुई डाकबोली में गल्ला व्यापारियों ने करीब

विस्तार

मध्य प्रदेश: कृषि उपजमंडी भांडेर में दीपावली के छह दिन (6-11 नवंबर) के लंबे अवकाश के बाद गुरुवार से पुनः कामकाज आरंभ हो गया। सुबह करीब दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक यहां प्रांगण में हुई डाकबोली में गल्ला व्यापारियों ने करीब ढाई सौ किसानों की एक हजार क्विंटल से अधिक धान की उपज खरीदी। इस दौरान डाकबोली में गुणवत्ता के आधार पर धान की कीमत पैंतीस सौ से साढ़े चवालीस सौ रुपए प्रति क्विंटल आंकी गई। इस लिहाज से गुरुवार को करीब चार करोड़ रुपए के आसपास मंडी का कारोबार हुआ। बैंक से कम रुपए मिलने से व्यापारी नाराज भांडेर की गल्ला मंडी जिले में नगद की मंडी के रूप में किसानों के बीच लोकप्रिय होने से यहां केवल भांडेर, दतिया ही नहीं यहां के सीमावर्ती पड़ोसी राज्य उप्र से भी किसान अपनी उपज बेचने पहुंचते हैं। गल्ला व्यापारी उदय टिंकू राजपूत बताते हैं कि बैंक से पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। बावजूद इसके कहीं न कहीं से व्यवस्था बनाकर किसानों को तत्काल भुगतान कर रहे हैं। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें नगद की जगह ऑनलाइन भुगतान चाहिए तो वह भी कर रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से रुके और बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को देखते हुए यहां मौजूद एकमात्र धर्मकांटे पर विवाद की आशंका गहरा रही थी। लेकिन शाम होते होते यहां किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। इस पर मंडी सचिव दीपचंद अहिरवार ने बताया कि मंडी कर्मचारी मुस्तैद रहे और जब विवाद की स्थिति बनते दिखाई दी उसे तत्काल संभाल लिया गया।