-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि, बार और बेंच ने आयोजित किया फुलकोर्ट रेफरेंस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रविंद्र कुमार गुप्ता (आर.के. गुप्ता) की बार और बेंच द्वारा फुलकोर्ट रेफरेंस का आयोजन न्याय भवन में किया गया कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अमित पा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रविंद्र कुमार गुप्ता (आर.के. गुप्ता) की बार और बेंच द्वारा फुलकोर्ट रेफरेंस का आयोजन न्याय भवन में किया गया कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह एवं दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने की कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल ने किया वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रविंद्र कुमार गुप्ता जी जो कि आरके गुप्ता के नाम से प्रसिद्ध थे वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गुप्ता एडवोकेट अपनी परिवार में चौथी पीढ़ी के अधिवक्ता थे उनके पिता श्री उनके श्री श्याम शरण गुप्ता भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अधिवक्ता थे उनके दादा शिवचरण लाल भी मुरादाबाद में मुख्तार (अधिवक्ता) रहे उनके पुत्र मनोज कुमार गोयल भी उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता है एवं उनके पौत्र विनायक गोयल भी वर्तमान में उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं आरके गुप्ता जी 1961 से लगातार 65 वर्ष तक वकालत के कार्य में सक्रिय रहे उन्होंने अपने अपने वकालत के दौरान प्रथमा बैंक, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के पैनल अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी समर्पण एवं कर्तव्यपराणता के साथ विधि व्यवसाय के उच्च आदर्शो को स्थापित किया श्री आरके गुप्ता जी गोलोकगमन के समय लगभग 85 वर्ष 11माह और 15 दिन के थे उनके अनेको जूनियर मुरादाबाद जिले में विधि व्यवसाय कर रहे हैं जिसमें सुरेश चन्द्र गुप्ता एवं भरत पोरवाल एडवोकेट प्रमुख है इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने उनके साथ अपने स्मरणों को साझा करते हुए बताया कि वह अपने जीवन में हमेशा विधि को प्रमुखता देते थे और सभी को न्याय दिलाने में विश्वास रखते थे यदि कभी किसी मुवक्किल के पास पैसे नहीं हुई तो उन्होंने उसका काम नहीं रोका जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पाल सिंह ने आरके गुप्ता को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि उनके जैसे सरल स्वभाव के अधिवक्ता का जाना बार के एक मजबूत स्तंभ के गिरने के जैसा है उनके जाने से बार में शून्य आया है उसे भरा जाना सरल नहीं होगा जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गुप्ता को बार और बेंच के संयुक्त परिवार की और से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीनियर अधिवक्ता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं एक सीनियर अधिवक्ता का जाना बार और बेंच दोनों के लिए ही एक बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती वह आरके गुप्ता को बार और बेंच दोनों की तरफ से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार चतुर्थ, राकेश कुमार गौतम अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह कृष्ण कुमार समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं एल्डर कमेटी के सदस्य विजय गुप्ता एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी पूर्व महासचिव अभिषेक भटनागर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन कोषाध्यक्षअजय बंसल, उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, संयुक्त सचिव सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी शिव कुमार गौतम, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पंकज शर्मा, सचिन कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता,भरत पोरवाल, राजीव गोयल सुरेंद्र पाल सिंह ,संजय यादव देवेंद्र बिश्नोई, विवेक कुमार जैन, रेशमा बेगम, लुबना गजल ,मोहम्मद तंजीम शास्त्री, अजय पाल, नवनीत कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र टैगोर, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, प्रतीक गोयल हरिशंकर आर्य जगदीश आर्य,आबिद हुसैन, शहजादा सलीम, शाकिर अली, रफीक अहमद, सलीम अहमद, अमरदीप सिंह, सुरबेंद्रे पाल, आसिफ हुसैन, अकरम, शादाब हुसैन आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
