-
☰
बिहार: बिहार इंटर साइंस में सेकंड टॉपर सपना का गांव में भव्य सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में प्रखण्ड के नावाडीह गांव की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) प्राप्त कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से दूसरा (2nd) स्थान हासिल किया।
विस्तार
बिहार: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में प्रखण्ड के नावाडीह गांव की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) प्राप्त कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से दूसरा (2nd) स्थान हासिल किया। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया। शुक्रवार को ग्रामीणों के सौजन्य से नावाडीह गांव स्थित पुस्तकालय भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी लाडली को फूल-मालाओं से लाद दिया और वाहन पर बिठाकर पूरे गाँव में अभिनन्दन जुलूस निकाला। इसके बाद पुस्तकालय भवन परिसर में सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनूप प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित ग्रामीण श्रीकांत पांडेय,शिक्षक अरुण कुमार,पंचायत समिति सदस्य नोमिंता कुमारी, मनोहर पासवान,तूफानी प्रसाद यादव आदि ने सपना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें सपना पर गर्व है। गांव की बिटिया सपना की इस उपलब्धि ने गांव का नाम पूरे राज्य में रोशन कर दिया है। बता दें कि सपना एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता सुधीर चौरसिया गाँव में ही एक छोटी सी परचून (किराना) की दुकान चलाते हैं,जबकि माता संजुला देवी गृहिणी हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद सपना ने कभी हिम्मत नहीं हारी और यह साबित कर दिया कि गाँव के सरकारी स्कूल में पढ़कर भी राज्य की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की की जा सकती। है।
राजस्थान: जयपुर के ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में बना अनोखा ‘पितृवन’: आस्था, पर्यावरण और संस्कृति का अद्भुत संगम
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया, मूर्ति स्थापना की उठी मांग
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार